ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा
=================
प्यारे दोस्तों उम्रदराज, बरिष्ठ नागरिक दोस्तों आप कितना दिन जीना चाहते हैं ?
- ६० साल ? ज्यादा से ज्यादा ७० साल, चलिए आप के लिए तोफा ८० साल अगर आपने अपने माता पिता के द्वारा दिया गया इस शरीर के साथ कोई अत्याचार जाने अनजाने में नहीं किया है ,[जैसे दारू, सिगरेट, पान, गुटखा,,ड्रग्स इत्यादि का सेबन और आप की कोई मानसिक चिंता नहीं है और आपका परिवार ख़ुशी ख़ुशी आपके साथ हैं, और आप अपने घर के छोटे मोठे काम में अपना हाथ बटांते हैं और आपको कोई रोग नहीं जमके पकड़ा है ] तो आपको ८० + साल जीने का हक़ मिल सकता है ! अगर आप क टारगेट और १० साल जीने का है तो आप के पास सिर्फ ३६५० दिन ही है !
अब एक साल में
३६५ दिन या ३६५ x ६० x ६० X २४ = ३१५३६००० सेकण्ड्स हर साल आपको मिलेंगे और हर दिन ८६४०० सेकण्ड्स मिलेंगे ! अब आप उस बहुमूल्य समय को कैसे बिताएंगे यह आपके ऊपर निर्भर करता है !
आपकी घडी टिक टिक करते हुए मौत के तरफ कदम बढ़ा रही है !
जीरो बैलेंस फड़ाक से एकदिन आपका फिक्स्ड डिपाजिट घटते घटते शुन्य सेकंड हो जायेगा जैसे आपके पिता माता, अभिनेता, राज नेता आस पास के निवासी लोंगो का हुआ था !
एक आदमी के पास जब करोड़ो रुपये होते हैं तो वह बिलासिता में अपना धन खर्च करता है, लेकिन जिसके पास सिर्फ कुछ हज़ार रूपए हैं तो वह पैसा बर्बाद नहीं कर सकता है !
उसी तरह यदि आपका उम्र कुछ हज़ार साल होते तो आप
दो हांथो से खर्च कर सकते थे !
इसलिए कितना जीना है इस बात को लेकर समय बर्बाद नहीं करना है ! कुछ मुख्य काम आपको अभी करना है !
१] अपने परिवार के साथ समय बिताइए ! अकेले रहने में आज़ादी जरूर है लेकिन सुख नहीं है !
२] कंही दोचार दिन के लिए घूम आइये ! समुद्र पहाड़ या फिर अपने दोस्तों के घर जाइये !
३] रात को अगर नींद खुल जाये तो खिडकीसे आसमान को देखिये जैसे आप बचपन में देखते थे !
४] अच्छी किताब पढ़िए !
५] शाम को पक्षियों को घर लौटते देखिये, जैसे आप ड्यूटी कर घर वापस आते थे अपने परिवार से मिलने !
५] बरसात में बरसते हुए पानी को देखिये !
६] नदी के लहार को देखिये, मॉल गाड़ी के डब्बे गिन डालिये या फिर सड़क से कितनी कार,स्कूटर,निकलती है गिन डालिये आपको अच्छा लगेगा!
७] हर दिन सबेरे किसी बच्चे के साथ बिताइए, उसका निष्पाप ह्रदय आप को पबित्र करेगा !
८] रोज अपने माता पिता को याद कीजिये, आप को शांति मिलेगी !
किसी को प्यार कीजिये दिल से, !
८]यह दुनिया कितनी सूंदर है यह दिल से अनुभब कीजिये !
९]अपने साँस को अंदर बहार कीजिये ज्यादा साँस लेंगे तो आपको अधिक ऊर्जा मिलेगा !
सभी को सुखपूर्ण दीर्घायु कामना करते हुए !
आप का मित्र
No comments:
Post a Comment