पुनर्मिलन

दोस्तों, प्रणाम आज मै आप लोंगो को एक ऐसी कहानी सुनाने जा रहा हूँ ,जो एक सत्य घटना पर आधारित है, जिसे सुनकर आपकी आँखे भर आएगी क्यूकी जब मै खुद लिखते हुए बेबस हूँ तो आप भी होंगे !
हमारे मोहल्ले में एक सज्जन रहते थे उनका नाम शशि बाबू था, वह अंडमान में पुलिस ट्राइंग स्कूल में नौकरी करते थे और साल में एकबार लम्बी छुट्टी पर घर आते थे ! हमलोग शशि बाबू से अंडमान की कहानी सुनते थे !एकबार उन्होंने हम लोंगो को आप बीती यह कहानी सुनाई जिसके चलते उन्हें भारत सरकार से पुरस्कार मिला और TV में कहानी का प्रसारण भी हुआ था !यह घटना एक मासूम बच्चे गोपी की है जो उस समय सिर्फ दस साल का था ! उसे घर संसार का कोई ज्ञान नहीं था अपना घर ही उसका संसार था !
शशि बाबू का अंडमान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल ९ महीने चलती थी और ३ महीने की गर्मियों की छुट्टी हो जाती थी ! इस छुट्टी के दौरान किसी एक कर्मचारी को बंद स्कूल की निंगरानी के लिए अकेले रहना पड़ता था ! लेकिन इतने बड़े इलाके में अकेले रहना बहुत कठिन काम था ! बहुत से लोग एकांत की पीड़ा नहीं सह पाते थे और बीमार पड़ जाते थे !

एक बार शशि बाबू को भी छुट्टिओ के दौरान काम करना पड़ा था ! शशि बाबू को सबेरे उठ कर नहा धोकर स्कूल का प्रार्थना संगीत बजाकर झंडा फहराकर सलामी देना पड़ता था ! इसके बाद गेट के सामने एक कुर्सी लेकर बैठना होता था दिन भर के लिए !फिर शाम को सलामी देकर झंडा उतारना होता था ! दिन भर में इस एकांत जगह में कोई नहीं आता था ! लेकिन इसमें एक भिन्नता थी कि सबेरे एक चरबाहा बांसुरी बजाते हुए अपनी बकरियों के साथ गेट के सामने से गुजरता था और फिर शाम को लौटता था ! वह बहुत ही सूंदर बांसुरी बजाता था जिसे सुनकर तबियत खुश हो जाती थी ! एक दिन चरबाहा गेट के पास आया और शशि बाबू से कहा साहबजी थोड़ा पानी पिला सकते है क्या ? शशि बाबू बहुत खुश होकर बोले क्यू नहीं मै तुम्हे और तुम्हारे बकरियों को भी पानी पीला सकता हूँ, यह कहकर उन्होंने सबको पानी पिलाया और कहा तुम बहुत अच्छा बांसुरी बजाते हो कहा से सीखा ? उसने उत्तर दिया मैंने अपने आप बजाते बजाते सीख गया ! शशि बाबू ने फिर पूंछा तुम्हारा नाम क्या है ? उसने बताया गोपी खत्री ! अब शशि बाबू ने कहा मेरा नाम शशि है मै इस स्कूल का कर्मचारी हूँ ! मेरे क्वाटर में मेरी माता है और मेरी पत्नी कलकत्ते में एक बैंक में नौकरी करती है और अपने मायके में रहती है ! अब तुम बताओ तुम कहाँ के रहने वाले हो और तुम्हारे घर में कौन कौन लोग है ! गोपी बोला मै अंडमान में मेरे मालिक भूषणजी के यहाँ काम करता हूँ और बकरी चराता हूँ ! साहबजी मै जब १० साल का था तब घर से भाग गया था और मुझे कुछ नहीं मालूम !
गोपी के जाने के बाद शशि बाबू को लगा यह आदमी कुछ छुपा रहा है ! उसके मन में भय है और दुखी भी है !शशि बाबू अपने डेरे में आकर माँ को गोपी के बारे में सब कुछ बताया ! माँ ने कहा कल उसको घर में ले आना ! दूसरे दिन जब गोपी आया तो शशि बाबू ने गोपी से कहा, आज मेरे अम्मा ने तुमको बुलाया है क्या तुम चलोगे मेरे घर ? गोपी ने कहा माँ का कहना कौन टाल सकता है ? गोपी ने अंदर घुसकर माको प्रणाम किया !और माँ ने उसे आशिर्बाद दिया और कहा भगबान तेरी इच्छा पूरी करे ! भोजन करने के उपरांत शशि बाबू ने गोपी से कहा तुम्हारे चेहरे से हमें लगता है तुम बहुत दुखी हो ! अपनी ब्यथा मुझे बताओ मै तुम्हे कुछ मदत कर सकता हूँ ! गोपी बोला नहीं मै ठीक हूँ ! अब शशि बाबू बोला गोपी मै पुलिस वाला हूँ और लोगोसे सच उगलवाना ही मेरा काम है तुम मुझसे झूंठ बोल रहे हो, तुम मुझे सच बोलो इसमें तुम्हारा ही फायदा है ! अब गोपी बोला साहेबजी मेरा मालिक और मालकिन ने मुझे हिदायत दी है की मै किसी भी अनजान आदमी से बात न करूँ ! शशि बाबू ने कहा मैंने तुम्हे दोस्त माना है और तुम मुझे पराया मानते हो, ठीक है तुम मत बताओ अगर तुम्हे मुझपर बिश्वास नहीं है ! अब गोपी टुटा और कहा बताता हूँ, ऐसा मत बोलिये, आप मेरे गैर नहीं है !
गोपी की कहानी ऐसी थी !
गोपी अपने गांव में अपने माता पिता और छोटे भाई के साथ रहता था ! एक दिन उसने गांव की दुकान में एक लाल रंग की साड़ी लटकते देखा तो उसे लगा उसकी अम्मा अगर यह साड़ी पहनेगी तो वह देबि दुर्गा जैसी लगेगी, उसने दुकानदार से उस साड़ी की कीमत पूँछी तो सेठ ने पचास रूपए बताया ! अब वह लड़का ५० रूपए कहासे लाता ! उसने अपने दोस्तों से पूंछा कैसे कमाऊ ५० रूपए ? तो दोस्तों ने कहा ठाकुर (जमींदार ) के पास जा वह बहुत नौकर चाकर रखता है हो सकता है तुझे कोई काम दे दे ! गोपी भागकर ठाकुर के पास गया और उससे काम माँगा ! ठाकुर ने तुरंत उसे खेत में काम करने को कहा ! लेकिन महीने भर काम करने के बाद जब वह ठाकुर के पास पैसा मांगने गया तो ठाकुर ने कहा बच्चो की कोई तनख़ा नहीं दी जाती, तुमने काम माँगा था,तो मैंने काम दे दिया ! गोपी को यह बात सुनकर बहुत गुस्सा आया और उसने ठाकुर को गाली देदी ! ठाकुर गुर्राया और बोला आज तुझे मै गोली मार दूंगा कहकर बन्दूक लेन घर के अंदर गया , वहां खड़े मज़दूरों ने गोपी को कहा जल्दी यहाँ से भाग जा नहीं तो ठाकुर तुझे गोली मार देगा ! यह सुनते ही गोपी डर गया और दौड़ने लगा उसे गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी और वह दुगनी रफ़्तार से भागने लगा और तब तक दौड़ता रहा जबतक न वह थककर एक पेंड के नीचे गिर गया, और सोगया ! जब कुछ कोलाहल से उसकी नींद खुली तो उसे पता नहीं चला वह कहा है, और घर किधर है ! वहां एक बस खड़ी थी , जिसमे से लोग उतर रहे थे ! गोपी बस में चढ़ गया और पीछे जाकर फिर सो गया ! जब उसकी नीद खुली तो देखा बस का कन्डक्टर उसे पकड़कर नीचे उतार रहा था ! उसने पूंछा इस जगह का नाम क्या है ? कंडक्टर ने कहा यह बनारस है !
गोपी को बनारस में कोई ऐसा आदमी नहीं मिला जिसको उसके गाव के बारे में पता हो ! हार कर वह एक होटल में काम जोगार किया और वही रहने लगा ! थोड़े दिन बाद उसी होटल में एक और लड़का आया काम करने और दोनों में दोस्ती हुई और दोनों साथ रहने लगे ! गोपी का साथी बिहार से काम की तलाश में बनारस आया था और कुछ बिहारी लोंगो को जानता भी था ! उन दोनों को एक साथ काम करते हुए दो साल बीत गए ! एक दिन वह लड़का गोपिसे कहा की वह अंडमान जा रहा है नौकरी करने अगर गोपी चाहे तो वह भी उसके साथ चल सकता है ! और दोनों बनारस छोड़ कर अंडमान आगये और एक कारखाने में दोनों काम करने लगे ! जब उन के पास थोड़ा पैसा जमा हो गया तो उन लोगो ने सोचा की यहाँ से पहले बनारस जाकर गोपी का गांव ढूंढेंगे और फिर बिहार होकर वापस आएंगे ! लेकिन तकदीर को यह मंजूर नहीं था और एक दिन समुन्दर में भयंकर तूफान आया और गर्जन हुआ सारा पानी कारखाने में घुसकर सबकुछ बहा ले गया कुछ मजदूर भाग सके बांकी बह गए ! इस हादसे में गोपी का दोस्त मारा गया पर गोपी बच गया !

शशि बाबू बोले तुम २००४ की सुनामी की बात कर रहे हो क्या ? गोपी ने कहा हाँ साहेब मुझे भी चोट लगी थी और मै हॉस्पिटल में पड़ा था और बाद में राहत कैंप में रहने लगा ! वही कैंप में भूषन बाबू आय थे मज़दूर खोजने और मुझे ले आये थे अपने घर ! शशि बाबू ने पूंछा गोपी अब तुम्हारा उम्र कितना है ? गोपी ने कहा करीब ३५ साल ! और अंडमान में २० साल से जिसमे कारखाने में २ साल काम किया था ! शशि बाबू बोले अब तो तुम अपनी माँ के लिए साड़ी खरीद सकते हो ! गोपी बोलै नहीं साहेब मेरे पास कोई धन नहीं है ! कारखाने में काम करते हुए हमने जो धन कमाए थे वह पानी में बाह गया ! और भूषण बाबू कहते हैं जब मै गांव जाऊंगा तब मेरा सारा पैसा मुझे देकर घर भेंजेंगे ! लेकिन साहेब मै जनता ही नहीं मेरा घर कहा है ? शशि बाबू बोले गोपी तुम अपने गांव का नाम बताओ ! गोपी ने कहा बिधान नगर ! शशि बाबू रात भर इंटरनेट में बिधान नगर बनरस डिस्ट्रिक्ट में ढूँढ़ते रहे लेकिन उन्हें नहीं मिला ! उन्होंने अपने पत्नी को भी कंप्यूटर से ढूंढने को कहा उन्हें भी नहीं मिला ! दूसरे दिन जब गोपी आया तो शशि बाबू ने कहा, बिधान नगर नाम की कोई गांव बनारस डिस्ट्रिक्ट में नहीं है, गोपी जरा सोच के बताओ ! गोपी बोला साहेब मुझे लगता है बिधानपुर हो सकता है ! शशि बाबू ने तुरंत अपने पत्नी को फ़ोन कर बिधानपुर गांव को विकिमापिए में खोजने को कहा और यह भी कहा की उसगाव में कोई पोस्ट ऑफिस, पुलिस थाना या बैंक अगर है तो पता !लगाओ ! आधे घंटे के बाद पत्नी का फ़ोन आया की बिधानपुर नाम का एक छोटा गांव है लेकिन वहा कोई सरकारी ऑफिस नहीं है,लेकिन उस गांव से करीब ५ किलोमीटर दूर हमारे बैंक का एक छोटा ब्रांच है और उस बैंक में एक कर्मचारी है जो बिधानपुर से रोज काम करने आता है ! उसका टेलीफ़ोन नंबर मै SMS कर रही हूँ आप उनसे बार करे ! शशि बाबू ने तुरंत उसबैंक कर्मचारी को फ़ोन कर सारी बात बताई ! उस सज्जन ने कहा आप सही बोल रहे हैं, हमारे गांव से २५ साल पहले गोपी नाम का लड़का गायब हो गया था, मै गोपी के छोटे भाई को जानता हूँ कल मै उसका फ़ोन नंबर SMS करूँगा ! शशि बाबू ने गोपी से कहा अब तुम घर जाकर भूषण बाबू से कहो की तुम्हारा घर का पता चल चूका है और तुम अब घर जाना चाहते हो अतः तुम्हारा सम्पूर्ण बेतन को चेक से प्रदान करे !
दूसरे दिन बैंक कर्मचारी ने गोपी के भाई का मोबाइल नंबर भेजा और शशि बाबू ने उससे बाते भी की लेकिन उस दिन के बाद से गोपी मिलने नहीं आया ! इधर गोपी का भाई फोन कर भाई से मिलवाने का प्रार्थना कर रहा था ! इस जद्दोजहत में छुट्टीके दिन बीत गए और स्कूल के सारे कर्मचारी वापस आ गय थे ! जब गोपी तीसरे दिन भी नहीं आया तो शशि बाबू को संदेह हुआ की जरूर भूषण ने गोपी को रोक कर रक्खा होगा ?
शशि बाबू ने तुरंत स्कूल के प्रधान से बात की और दो सिपाही के साथ खोजते हुए भूषण के घर पहुंचा !संयोग से भूषण और उनकी पत्नी बरामदे में मिल गए ! पुलिस देखकर वह दोनों घबड़ाये और पूंछा क्या बात है ? शशि बाबू ने भूषण से पूछा गोपी कहा है ! इसपर भूषण ने कहा वह अपना घर चला गया है, अपना बकाया बेतन के साथ ! लेकिन शशि बाबू को बिश्वास नहीं हुआ और उन्होंने जोर से आवाज़ लगाई गोपी बहार आओ ! इस पर अंदर छुपा गोपी बाहर आ गया ! और गोपी ने कहा साहबजी मुझे माफ़ कर दीजिये, मुझे मालिक ने आपसे मिलने को मना किया था, और कहा था की आप हमको बेच देंगे ! आपने हमें झूठा वादा किया है की मेरा घर खोजकर मुझे घर जाने में मदत करेंगे ! इस बात पर शशि बाबू को गुस्सा तो आया पर उन्होंने शांति से गोपी के भाई को फ़ोन किया ! वह घर पर बैठ कर फ़ोन का इंतज़ार कर रहा था, घंटी बजते ही फ़ोन उठाया और कहा है मेरा भाई ? शशि बाबू बोले गोपी यही है लो बात करो कह कर फ़ोन गोपी के तरफ बढ़ाया ! अब क्या था दोनों रो रहे थे और भाई भाई कर रहे थे जैसे भारत मिलाप हो रहा हो ! इसके बाद गोपी ने अम्माँ से और भौजाई से बात की लेकिन पिता से बात नहीं हुई जो घर पर नहीं थे !

अब शशि बाबू ने भूषण से कहा, क्यू जनाब मै झूठा हूँ और गोपी को बेचना चाहता हूँ यह कहा था आपने ? भूषण बोला नहीं मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है ! शशि ने कहा मै कैसे स्वीकार करू की आप सही बोल रहे हैं, कुछ देर पहले आपने मुझ से झूठ कहा था की गोपी अपना पैसा लेकर बनारस चला गया है ! क्यू न आपके नाम से FIR दर्ज करदी जाये की बिना बेतन देकर गोपी को बंधक बनाकर आप ने रक्खा था और पुलिस आकर गोपी को छुडाया है ? अब भूषण गिडगिराने लगा और कहा मै आप से माफ़ी मांगता हूँ ! शशि बाबू ने कहा आप को माफ़ कर सकता हूँ कुछ शर्त पर ? भूषण ने पूछा कैसी शर्त ? शशि बाबू बोले पहला शर्त यह की सुनामी राहत शिबिर से जो सर्टिफिकेट गोपी को मिला था वह दीजिये ! दूसरा शर्त गोपी का १८ साल का तनख्वा सूद के साथ एक चेक बनाकर गोपी के बैंक खाता में डलवा दीजिये, जो आज हम उसके नाम खोल देंगे ! तीसरा शर्त गोपी का जहाज का टिकट अंडमान से कलकत्ता और ट्रेन का टिकट कलकत्ते से बनारस का बनवाकर कल हमारे ऑफिस आइये ! भूषण ने कहा मुझे आप का सभी शर्त मंजूर है !
शशि बाबू गोपी को अपने क्वाटर ले आया और उसका वापस जाने की तयारी में जुट गया ! गोपी माताजी को प्रणाम कर उनका आशिर्बाद लिया ! माताजी ने गोपी को काफी उपहार दिया और गोपी के माँ के लिए एक लाल रंग की साडी दिया और गोपी के साथ बनारस जाने के लिए मंदिर के पुजारी को नियुक्त किया ! दूसरे दिन सबेरे भूषण बाबू गोपी की तनख्वा और जहाज और ट्रैन टिकट लेकर शशि बाबू के पास आया ! शशि बाबू ने गोपी के भाई से बात कर उसके यात्रा का बिबरन दिया और पुजारी जी से भी परिचय करवा दिया ! गोपी को सबने जहाज में चढ़ा कर बिदा किया !
गोपी का भाई बनारस स्टेशन में पहले ही आगया था और गाड़ी से उतारते ही दोनों भाई आपस में लिपटकर खूब रोये ! पुरोहित जी को बिदा कर दोनों भाई बिधानपुर आ पहुंचे !
गोपी गांव आने पर देखा पूरा गांव उसके स्वागत में उमड़ पड़ा था, गोपी को देखने के लिए ! गोपी को कंधे में बैठकर बैंड बाजा बजाते हुए सब लोग गोपी के घर पहुंचे ! गोपी का अम्मा गोपी को सीने से लगाकर रोते रोते बेहाल हो गई माँ बेटे के मिलन देख कर ! गांव वाले भी रोने लगे ! गोपी ने कहा अम्मा मै सिर्फ शशि बाबू नाम के एक पुलिस वाले की मदत से, अंडमान से तेरे पास वापस आ सका ! मै वहा बंधुआ मजदूर बन गया था शशि बाबू ने मेरी बांसुरी सुनकर, मुझे बुलाया और मेरे बारे में जानकारी हासिल की और मेरे मालिक से मुझे छुड़ाया और मेरा तनख्वा भी दिलाया ! इतने में शशि बाबू का फोन आया और गोपी के सकुशल घर लौटने की बधाई दी ! गोपी ने अम्मा को फ़ोन दिया, अम्मा बोली बेटा तुम मेरे लिए भगवान् हो ! शशि बाबू ने कहा अम्मा मै भी आपका बीटा हूँ और अपने भाई को अपराधी के चंगुल से बचाया है, और एक पुलिस सिपाही का काम किया है ! अब गोपी बोला दादा मै आपका छोटा भाई हो गया हूँ, जब आप छुट्टी में घर आओगे, तो सपरिवार हम दो भाई से मिलने जरूर आना !
डॉ प्रदीप कुमार मैत्रा